

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच WTC फाइनल के तीसरे दिन का खेल बेशक कीवी टीम के नाम रहा हो, लेकिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी इसे स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। बता दे की रविवार को कीवी टीम के खिलाफ बेहद अनुशासन के साथ गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर डाले और मात्र 19 रन खर्च किए और एक विकेट झटका।

दोस्तों उन्हें यह सफलता टिक कर खेल रहे डेवॉन कोनवे (Devon Conway) के रूप में मिली, जो मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के हाथों कैच आउट हुए। इस विकेट के साथ ईशांत ने विदेशी जमीन पर 200 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों की बराबरी की है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की ईशांत के अलावा जिन भारतीय खिलाड़ियों ने विदेशी मैदानों पर 200 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं, उनमें कपिल देव, अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

दोस्तों आपको बता दे की भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कुंबले ने विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा 269 विकेट लिए हैं। दोस्तों उनके बाद कपिल देव (Kapil Dev) का नंबर आता है, जिनके नाम विदेशी जमीन पर 215 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इस मामले में तीसरे नंबर पर 207 विकेट के साथ जहीर खान (Zaheer Khan) का नंबर आता है।
Herald