

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच WTC फाइनल के पहले दिन का खेल शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। साउथम्पटन में लगातार बारिश होने की वजह से अंपायर को यह फैसला लेना पड़ा।दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंटरनेशनल क्रिकेट के 100 साल से ज्यादा के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही WTC के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं।

लेकिन दोस्तों आज मैच के दूसरे दिन क्रिकेट फैन्स लाइव एक्शन देख पांएगे, साथ ही अपनी टीम को चीयर भी कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पहला दिन पूरी तरह बर्बाद हो गया था, इस कारण दोस्तों आज 90 की जगह 98 ओवरों का खेल होगा, इसलिए टॉस की टाइमिंग में भी बदलाव होगा। शनिवार को दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट) पर खेल शुरू होगा। दोस्तों टॉस दोपहर 2.30 बजे के करीब किया जाएगा।

दोस्तों आपको बता दे की मौसम पर नजर दौड़ाई जाए तो मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में भी साउथैम्प्टन में बारिश जारी रहेगी। खबरो के अनुसार आपको बता दे की आज के अलावा आगे आने वाले दिन यानी रविवार, सोमवार और मंगलवार को तेज और लगातार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अगर दोस्तों मैच के रिजर्व डे यानी छठे दिन भी नतीजा नहीं निकलता है तो दोनों टीमों को ही संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।
Herald