

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आईसीसी WTC के फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड की टीम भारत के मुकाबले मजबूत नजर आ रही है। टीम ने पहले भारतीय टीम को 217 रनों पर ऑलआउट कर दिया और उसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए। टीम के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) और रॉस टेलर (Ross Taylor) नाबाद हैं।

दोस्तों आपको बता दे की इस मैच को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और इस मैच में कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने कहा है कि अच्छी स्थिति में होने के बावजूद मैच के चौथे दिन कीवी टीम के ऊपर भी काफी दवाब रहेगा। दोस्तों उनका इस बात का कारण भी बताया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आकाश ने 'स्टार स्पोर्ट्स' से बात की और कहा कि, न्यूजीलैंड टीम को भी यह देखना होगा कि भारत एक समय कहां था।

दोस्तों आपको बता दे की टीम का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 146 था और उस समय दो सेट बल्लेबाज विराट कोहली और रहाणे क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन अगली सुबह जब टीम खेलती है तो कहानी एकदम बदल जाती है। बॉल एक बार फिर स्विंग करती है और गेंदें किनारा लेकर स्लिप के खिलाड़ी के पास जाती हैं। दोस्तों साथ ही भारत के पुछल्ले बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके। यह सारी चीजें मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ भी हो सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि, 'न्यूजीलैंड (New Zealand) के प्वॉइंट से देखें तो वे जानते हैं कि वे मैच में अच्छी स्थिति में हैं।
Herald