

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन (Southampton) के एजिस बाउल मैदान पर आईसीसी WTC का फाइनल मैच जारी है। बारिश से प्रभावित मैच के पांचवें दिन न्यूजीलैंड (New Zealand) ने धीमी शुरुआत की है न्यूजीलैंड (New Zealand) की पारी के 64वें ओवर में भारतीय खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill) ने ड्राइव लगाकर रोस टेलर (Ross Taylor) का ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसकी चारो ओर खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर गिल के इस कैच को फैंस 'सुपरमैन गिल' का कैच बता रहे हैं।
The flying Shubman Gill. pic.twitter.com/9piGqFPhQB
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 22, 2021
दरअसल, पारी के 64वें ओवर में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) एक ऐसी गेंद डाली, टेलर इस गेंद को खेलने के लिए मजबूर हो गए। शमी की यह गेंद फंस कर आई और टेलर इसे समझ नहीं पाए। दोस्तों कीवी बल्लेबाज ने गेंद को समझे बिना शॉट को हवा में खेल दिया और शॉर्ट कवर्स पर चुस्त और मुस्तैद खड़े शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 'सुपरमैन' की तरह हवा में उड़कर ड्राइव लगाते हुए कैच लपक लिया।
Kuch Bhi hone de Hum to
— Raj mohurle (@Rajmohurle_15) June 22, 2021
Msti main rahenge ????????
????????♥️#WTCFinal2021 #WTCFinal #INDvNZ #WTC21final #WTCFinal21 #ICCWorldTestChampionship #IndiaVsNewZealand #bumrah #worldtestchampionshipfinal #Shubmangill #pujara #WTCFinal#Shami #Williamson pic.twitter.com/oMY0hOraUn
21 साल के युवा शुभमन गिल (Shubman Gill) के 'सुपरमैन' की तरह उड़कर पकड़े गए इस कैच की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। फैंस इस कैच को शुभ-मैन का नाम दे रहे हैं। कुछ फैंस तो उन्हें सुपरमैन गिल भी बता रहे हैं।
Herald