Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WTC फाइनल के लिए वेंकटेश प्रसाद ने चुना टीम इंडिया का प्लेइंग XI, इन खिलाडियों को किया बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की आईसीसी WTC फाइनल के आगाज में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। इस महामुकाबले क्रिकेट फ़ैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार है । आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में 18 जून (शुक्रवार) से खेला जाना है। दोस्तों इस मैच के लिए दोनों टीमें अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर चुकी हैं और इन 15 खिलाड़ियों में से ही प्लेइंग XI को लेकर फैसला लिया जाएगा।

दोस्तो तमाम पूर्व क्रिकेटर WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग XI को लेकर अपना प्रिडिक्शन शेयर कर रहे हैं और इस लिस्ट में अब वेंकटेश प्रसाद भी शामिल हो गए हैं। टीम इंडिया के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ट्विटर के जरिए अपना प्लेइंग XI शेयर किया है। दोस्तों वेंकटेश प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरा प्लेइंग XI डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए, इसमें बिल्कुल दिमाग लगाने की जरूरत नहीं पड़ी (रोहित, शुभमन, पुजारा, विराट, रहाणे, पंत, जडेजा, अश्विन, शमी, इशांत और बुमराह), उनके पास बॉलिंग और बैटिंग दोनों में गहराई है, पिच चाहे कोई भी हो। यह शानदार मैच होना चाहिए।'

वेंकटेश प्रसाद का प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।



Herald