

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया (Team India) के स्टार स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) को पछाड़ दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दे की अश्विन ने साउथैम्पटन (Southampton) में न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC के फाइनल में ये मुकाम हासिल किया. उन्होंने WTC के 14 टेस्ट मैचों में 71 विकेट हासिल किए हैं.

दोस्तों अश्विन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में डेवोन कॉनवे (Devon Conway) को आउट कर विकेटों की संख्या में कमिंस को पछाड़ा. अश्विन ने 26 पारियों में 71 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि दोस्तों ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 70 विकेट लेने के लिए 28 पारियां लगी.दोस्तों आपको बता दे की टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल विकेट की बात करें तो अश्विन के खाते में 413 विकेट हैं. वह पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम के 414 विकेट से सिर्फ एक कदम दूर हैं. अश्विन दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के 417 विकेटों के भी करीब है.

अश्विन ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह 79 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 413 विकेट चटकाए हैं. अश्विन ने 30 बार पारी में 5 लिए हैं. वहीं 7 बार उन्होंने मैच में 10 विकेट लिए हैं.
Herald