Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब अख्तर ने की भविष्वाणी, बताया भारत-न्यूजीलैंड में से कौन करेगा WTC के खिताब पर कब्जा

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अब कुछ दिनों का समय शेष है। WTC का पहला खिताब जीतने के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन के मैदान पर एक दूसरे से भिड़ेंगी। कई पूर्व क्रिकेटर एजिस बाउल के मैदान पर खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर चुके हैं। दोस्तों शोएब ने WTC फाइनल के लिए भारत को फेवरेट टीम के तौर पर चुना है।

दोस्तों आपको बता दे की इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन में एक फैन ने जब शोएब अख्तर से पूछा कि ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का विनर कौन होगा। दोस्तों इस पर जवाब देते हुए शोएब ने ताजमहल की फोटो शेयर करते हुए भारत की तरफ इशारा किया। दोस्तों उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'ज्यादा चांस' अख्तर के अनुसार भारत के WTC फाइनल जीतने के ज्यादा आसार हैं। अख्तर से जब पूछा गया कि उनके हिसाब से मौजूदा समय के दो बेस्ट बल्लेबाज कौन हैं। तो उन्होंने विराट कोहली और बाबर आजम का नाम लिया।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने बाबर आजम के कवर ड्राइव को विराट कोहली से बेहतर बताया। अख्तर ने मौजूदा समय के अपने तीन फेवरेट प्लेयर के सवाल पर, बेन स्टोक्स, केन विलियमसन, विराट कोहली का नाम लिया।



Herald