

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के लिए बता दे की दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले जहां न्यूजीलैंड ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलकर फाइनल मैच के लिए तैयारी की, वहीं भारतीय टीम ने आपस में इंट्रा स्क्वाड मैच खेलकर लय हासिल करने की कोशिश की।

इस इंट्रा स्क्वाड मैच में भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। फाइनल मैच से पहले ईशांत ने गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया हैं ईशांत शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के 'क्रिकेट कनेक्टेड' शो में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह इतना मुश्किल नहीं है। दोस्तों आपको बता दे की मुझे लगता है कि बिना लार के भी गेंद स्विंग करेगी और किसी को गेंद को मेंटेन रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी। दोस्तों अगर इन परिस्थितियों में गेंद को अच्छी तरह से मेंटेन रखा जाए तो गेंदबाजों के लिए इन परिस्थितियों में विकेट लेना काफी आसान हो जाएगा।

दोस्तों उन्होंने यहां यह भी बताया कि क्यों एक क्रिकेटर के लिए बदलाव जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि, 'आपको अलग तरह से ट्रेनिंग करने और बदलाव के अनुसार एडजस्ट होने की जरूरत पड़ती है। दोस्तों उन्होंने आगे कहा भारत में आपको कुछ समय बाद रिवर्स स्विंग मिलती है, लेकिन इंग्लैंड में स्विंग की वजह से लेंथ फुलर हो जाती है। इसलिए आपको लेंथ को एडजस्ट करना होगा।
Herald