

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम ने 2013 के बाद से कोई ICC ट्रॉफी नहीं जीती है। पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया ने ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट या फाइनल तक जगह बनाई है, लेकिन खिताब पर कब्जा नहीं जमा पाई है। आईसीसी WTC के फाइनल में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दोस्तों इस मैच एक समय लग रहा था कि विराट कोहली ( Virat kohli) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) ICC ट्रॉफी का 8 साल का सूखा खत्म करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने बताया है कि टीम इंडिया (Team India) से कहां चूक हुई।

दोस्तों इस मैच के बाद सचिन(Sachin Tendulkar) ने ट्विटर पर लिखा, 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 (World Test Championship 2021) जीतने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बधाई। आप बेहतर टीम निकली, टीम इंडिया (Team India) अपने प्रदर्शन से निराश होगी। मैंने जैसा कि कहा था कि पहले 10 ओवर बहुत अहम होंगे और भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) दोनों का विकेट 10 गेंद के अंदर गंवा दिया, जिससे टीम पर काफी ज्यादा दबाव आ गया।'
Congrats @BLACKCAPS on winning the #WTC21. You were the superior team.#TeamIndia will be disappointed with their performance.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 23, 2021
As I had mentioned the first 10 overs will be crucial & ???????? lost both Kohli & Pujara in the space of 10 balls & that put a lot of pressure on the team. pic.twitter.com/YVwnRGJXXr
दोस्तों साउथम्पटन (Southampton) में खेले गए इस ऐतिहासिक मैच पर मौसम की काफी मार पड़ी। पहले और चौथे दिन का खेल तो पूरी तरह से बारिश में धुल गया, जिसके चलते मैच के रिजल्ट के लिए रिजर्व डे (Reserve day) का इस्तेमाल करना पड़ा। इस मैच के लिए ICC ने 23 जून को रिजर्व डे (Reserve day) के तौर पर रखा था। टीम इंडिया (Team India) ने 64 रन पर दो विकेट से आगे खेलना शुरू किया और 170 रनों तक ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 139 रनों का टारगेट विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
Herald