

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने एक खास मकसद से अपनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship final) की जर्सी नीलाम करने का फैसला लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में 18 जून से 23 जून के बीच खेला गया। भारत के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करने में साउदी ने अहम रोल निभाया था। दोस्तों 21 साल में यह पहला मौका था, जब कीवी टीम ने कोई ICC ट्रॉफी अपने नाम की है।

दोस्तों आपको बता दे की टिम साउदी जर्सी नीलाम करने जा रहे हैं। इस जर्सी पर टीम के सभी खिलाड़ियों का सिग्नेचर है। जिस वजह से साउदी ने अपनी जर्सी नीलाम करने का फैसला लिया है, वह आपका दिल जीत लेगी। जानकारी के लिए बता दे की 7 बच्ची होली बीटी न्यूरोब्लास्टोमा नाम के रेयर कैंसर से जूझ रही है। बीटी इस बीमारी से जुलाई 2018 से लड़ रही है। 2 साल के ट्रीटमेंट के बावजूद बीटी अभी तक पूरी तरह रिकवर नहीं हो सकी है।
.webp)
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की पिछले सितंबर में बीटी की सर्जरी हुई थी, जिसमें उसके दिमाग से करीब 3 सेंटीमीटर का ट्यूमर मिला था। इसके बाद से बीटी के परिवार वाले काफी परेशान हो गए, क्योंकि सर्जरी के बाद से ही उसका ट्रीटमेंट शुरू करना जरूरी हो गया था। कुछ ट्रीटमेंट न्यूजीलैंड (New Zealand) में होने हैं, जबकि बाकी के लिए बीटी को स्पेन जाना पड़ेगा। ट्रीटमेंट की पूरी कॉस्ट काफी ज्यादा है। दोस्तों टिम साउदी (Tim Southee) ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि वह WTC फाइनल की अपनी जर्सी इस मकसद के लिए नीलाम करने जा रहे हैं। साउदी ने बताया कि उन्हें एक क्रिकेट कम्युनिटी के जरिए बीटी की हालत के बारे में पता चला।
Herald