Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का बॉक्सिंग में 1पदक पक्का, सिंधु सेमीफाइनल में, हॉकी में भी जापान को रौंदा

टोक्यो
गुरजंत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ग्रुप चरण के पूल ए मुकाबले में आखिरी मैच में शुक्रवार को जापान को 5-3 से हराया.

भारतीय हॉकी टीम ने जीता मुकाबला
भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ओर से गुरजंत सिंह ने दो गोल किए जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल किए. जापान की तरफ से केंटा तनाका, कोटा वातानाबे और काजुमा मुराता ने एक-एक गोल किए.

भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरूआत की बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में गुरजंत ने 17वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. हालांकि, जापान ने तुरंत वापसी की ओर तनाका ने 19वें मिनट में गोल कर बढ़त कम कर दी. इसके बाद वातानाबे ने तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारत की ओर से शमशेर ने एक मिनट बाद ही 34 वें मिनट में गोल कर फिर 3-2 की बढ़त बना ली. नीलकांत ने फिर चौथे और अंतिम क्वार्टर में 51वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-2 किया.

मैच के अंतिम मिनटों में गुरजंत ने 57 वें मिनट में एक और गोल कर भारत को 5-2 की बढ़त दिलाई. हालांकि, जापान ने भी अंत तक हार नहीं मानी और मुराता ने 59वें मिनट में गोल दाग स्कोर 5-3 कर दिया. निर्धारित समय तक जापान बढ़त हासिल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा.

क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची चुकी है भारतीय टीम
बता दें कि भारत पहले ही क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा. भारत ने पूल चरण में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया लेकिन ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था.

पीवी सिंधु की शानदार जीत
पीवी सिंधु ने शानदार मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को हरा दिया है. सिंधु ने यामागुची को सीधे गेम में 21-13, 22-20 से मात दी. कांटे का ये मुकाबला 56 मिनट तक चला. सिंधु ने ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. वह मेडल से एक जीत दूर हैं.

The post भारत का बॉक्सिंग में 1पदक पक्का, सिंधु सेमीफाइनल में, हॉकी में भी जापान को रौंदा appeared first on Bhavtarini.