Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओलंपिक विलेज में मिला कोविड-19 का पहला केस 

नई दिल्ली
तमाम कोशिशों के बावजूद भी टोक्यों ओलंपिक विलेज में कोविड-19 का पहला केस मिल गया है। एक ओलंपिक अधिकारी को कोरोना होने की पुष्टी की गई है। यह ओलंपिक गांव में पाया गया पहला केस है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक 1 जुलाई से अब तक ऐसे 14 कोविड मामले सामने आए हैं जिनका कनेक्शन टोक्यो गेम्स के साथ जोड़ा जा सकता है। ओलंपिक शुरू होने में 1 सप्ताह से भी कम समय बचा है। फिलहाल वायरस की चपेट में आए अधिकारी को 14 दिन के क्वारेंटीन पीरियड पर भेज दिया गया है। 

इसके अलावा जो बाकी 13 लोग प्रभावित हुए हैं उनमें खेल से जुड़े ठेकेदार, गेम्स कनेक्टेड पर्सनल, अन्य लोग शामिल हैं। एक ओलंपिक को कराने के लिए बहुत बड़ी टीम काम में लगी होती है। मीडिया के लोग भी कोविड की चपेट में आए हैं जिनमें दो विदेशी मीडिया के बताए गए हैं। पिछले तीन दिनों में टोक्यो से लगातार 1,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कल दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 1,271 हो गई। 

 टोक्यो पहुंचने के बाद से अब तक पांच एथलीटों को सीओवीआईडी ​​​​-19 का पता चला है, जबकि रिफ्यूजी ओलंपिक टीम ने अपने एक प्रतिनिधिमंडल के पॉजिटिव टेस्ट के बाद टोक्यो की यात्रा में देरी की। टोक्यो पहुंचने पर हर टीम को आइसोलेट करने को मजबूर कर दिया गया है। खेलों के दौरान सीओवीआईडी ​​​​-19 होने की और संभावनाओं ने शहर में बड़ी चिंता पैदा कर दी है, जो आपातकाल में बना हुआ है। 
 

The post ओलंपिक विलेज में मिला कोविड-19 का पहला केस  appeared first on Bhavtarini.