

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका के मौजूदा दौरे पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की खराब फॉर्म टीम इंडिया का सिरदर्द बनी हुई है। इस साल UAE और ओमान में अक्टूबर-नवंबर के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) खेला जाना है, इससे पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है। दोस्तों श्रीलंका दौरे पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपने मन मुताबिक बड़े शॉट्स भी नहीं खेल पा रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने दो ऐसे नाम सुझाए हैं, जो हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्रीलंका में ODI सीरीज के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को 2 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला, एक मैच में तो वह खाता भी नहीं खोल पाए। टी20 सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 12 गेंद पर 10 रन बनाए। खबरों के अनुसार सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि दीपक चाहर (Deepak Chahar) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) 2 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर अगर ढंग से काम किया जाए, तो ये दोनों हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं।

दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे ODI इंटरनेशनल मैच में नॉटआउट 69 रनों की पारी खेली थी। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा, 'आपने इस बारे में कभी सोचा ही नहीं, लेकिन ये दोनों ऑलराउंडर हो सकते हैं। दोस्तों इनमें बैटिंग टैलेंट है। आप बस एक शख्स पर फोकस करके बैठे हैं। पिछले 2-3 सालों में यह हुआ कि जिन्हें मौका मिलना चाहिए था, उनको मौका ही नहीं मिला।
Herald