Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी20 WC का फाइनल होगा भारत-पाकिस्तान के बीच-शोएब अख्तर

नई दिल्ली
इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस इवेंट को होस्ट कर रहा है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने प्रिडिक्ट किया है कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा फेज खत्म होते ही टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा। अख्तर का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन की तरह इस साल फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के पहले एडिशन में खिताबी मुकाबला इन दो टीमों के बीच ही हुआ था, जिसे भारत ने जीत लिया था।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2007 में टी20 फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। शोएब अख्तर ने स्पोर्ट्स तक के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान फाइनल में भारत को हराएगा। यूएई की कंडीशन भारत और पाकिस्तान दोनों को सूट करती हैं।' टी20 वर्ल्ड कप या 50 ओवर के वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का जीत-हार का रिकॉर्ड 11-0 का है। पाकिस्तान आज तक वर्ल्ड कप में कभी भारत के खिलाफ जीत नहीं दर्ज कर सका है। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछला मुकाबला 2019 वर्ल्ड कप में हुआ था, जहां भारत ने डकवर्थ लुइस मेथड से 89 रनों से जीत दर्ज की थी।

The post टी20 WC का फाइनल होगा भारत-पाकिस्तान के बीच-शोएब अख्तर appeared first on Bhavtarini.