Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल बने टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज 

दिल्ली
कैरेबियाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में गेल ने 38 गेंद पर 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान गेल के बल्ले से सात छक्के और चार चौके निकले। इस दौरान गेल ने टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए। टी20 क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले क्रिस गेल दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच से पहले गेल के खाते में 13,971 रन थे, 67 रनों की पारी के साथ उन्होंने 14,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। गेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिस गेल की फॉर्म में वापसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए बड़ी राहत की बात है। क्रिस गेल की इस शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेल ने अपनी यह पारी ड्वेन ब्रावो और कप्तान कीरोन पोलार्ड को डेडिकेट की है। ब्रावो ने इस मैच से पहले गेल के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि गेल ने सालों तक टीम का भार अपने कंधों पर उठाया है और अब टीम की बारी है। गेल ने मैच के बाद कहा कि ब्रावो और पोलार्ड ने उन्हें मुश्किल समय पर सपोर्ट किया। 

The post क्रिस गेल बने टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज  appeared first on Bhavtarini.