

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में गुरुवार को टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी के लिए बता दे की इस समय सीरीज 1-1 से बराबर हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने बताया कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी है। इन दोनों ने इस मैच के बारे में अपनी राय रखते हुए कहा कि भारत की तरफ से संजू सैमसन (Sanju Samson) को रन बनाने होंगे। दोस्तों श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन के बारे में कहा कि शायद ही श्रींलका अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करे।

दोस्तों आपको बता दे की आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने कहा कि भारत नवदीप सैनी के चोटिल होने की स्थिति में साई किशोर को खिला सकते हैं। वहीं सहवाग ने तीसरे टी20 मैच के बारे में अपनी राय रखते हुए कहा कि संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास अपने को सबित करने का आखिरी मौका है। इसके बाद आईपीएल है पता नहीं उसमें वो कैसा खेलते है।

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने कहा कि संजू सैमसन (Sanju Samson) से भारत को ओपनिंग करानी चाहिए।अगर वो इसे भुना लेते हैं तो भारत के लिए ये बेहतर होगा। वहीं आशीष नेहरा ने कहा कि संजू सैमसन (Sanju Samson) ने ईशान किशन और ऋषभ पंत से पहले IPL खेलना शुरू कर दिया था। संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन उनमें निरंतरता की कमी है।
Herald