

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India and Sri Lanka) के बीच जारी 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 9 खिलाड़ियों के आइसोलेशन में रहने के बाद टीम इंडिया को बचे हुए 11 खिलाड़ियों के साथ मैच में उतरना पड़ा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, जबकि बाकी 8 खिलाड़ी उनके क्लोज कॉन्टैक्ट में रहने के चलते आइसोलेशन में हैं।

दोस्तों आपको बता दे की टीम मैनेजमेंट को बचे हुए 11 खिलाड़ियों को मैच में उतारना पड़ा। मैच से पहले टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मजाकिया अंदाज में कहा भी कि हमें 11 खिलाड़ी चुनने के लिए 11 खिलाड़ियों के ऑप्शन मिले हैं और सभी खेल रहे हैं। राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मैच से पहले कहा कि जब आप 10-15 खिलाड़ियों को टीम में चुनते हो, तो आप उन्हें मैदान पर उतारने के मकसद से ही चुनते हो।

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा, 'जब हम ODI सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुके थे, तब हमने वनडे सीरीज में भी नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया था। लेकिन दोस्तों यहां परिस्थितियों की वजह से हमें सीरीज जीतने से पहले ही ऐसा करना पड़ रहा है। लेकिन दोस्तों मुझे ऐसा लगता है कि जब आप टीम इंडिया के लिए 15-20 खिलाड़ियों में चुने जाते हो, तो आप प्लेइंग XI में खेलने के लायक हो। आपको बता दे की मुझे नहीं लगता कि सिलेक्टर्स खिलाड़ियों को इसलिए चुनते हैं कि वे बेंच पर बैठें या छुट्टियां मनाकर आएं।
Herald