Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2nd T20 मैच में वनिंदु हसरंगा ने किया कुछ ऐसा, याद आ गए धोनी- Video

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कुछ ऐसा हुआ कि फैन्स को MS धोनी की याद आ गई। दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच कोलंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसे श्रीलंका ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के बैटिंग ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasaranga) ने अपनी गेंदबाजी के दौरान स्टंप की ओर बिना देखे एकदम सटीक थ्रो किया, जिससे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रहे MS धोनी की याद ताजा हो गई।

दोस्तों हालांकि वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasaranga) के इस थ्रो से टीम इंडिया को कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि तब तक नीतीश राणा (Nitish Rana) क्रीज के अंदर पहुंच चुके थे। भारतीय पारी का 19वां ओवर वनिंदु हसरंगा (Vanindu Hasaranga) फेंकने आए। हसरंगा के इस ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने स्ट्रेट शॉट खेला और रन के लिए भाग पड़े, नॉन स्ट्राइकर एंड पर नीतीश राणा थे।

दोस्तों आपको बता दे की भुवी और नीतीश राणा (Nitish Rana) ने पहला रन तेजी से पूरा किया और दूसरे रन के लिए भाग पड़े। बाउंड्री से बॉलिंग एंड पर थ्रो आया, जहां हसरंगा खड़े थे, उन्होंने बॉल कलेक्ट की और स्टंप की ओर बिना देखे ही गेंद फेंक दी और गेंद जाकर स्टंप पर ही लगी। दोस्तों नीतीश राणा (Nitish Rana) तब तक क्रीज के अंदर पहुंच चुके थे, तो भारत तो इसका कोई नुकसान नहीं हुआ। ऐसा ही कारनाम MS धोनी भी एक बार कर चुके हैं। धोनी ने यह कारनामा रांची में अपने होमग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था।



Herald