Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 40 साल के हुए भारत के अपने सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी

 
नई दिल्ली

आज से चार दशक पहले कैप्टन कूल यानी भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। धोनी आज बुधवार को अपने जीवन का 40 वां साल मना रहे हैं। झारखंड में जन्मे धोनी का शुरुआती जीवन जितना साधारण रहा उतना ही चमकदार और गौरवशाली उनका करियर रहा। रेलवे का यह खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में 2004 में आया और लेकिन उन्होंने लोकप्रियता पाई पाकिस्तान के खिलाफ विजाग में 148 रनों की पारी से जो साल 2005 में खेली गई थी। धोनी को देखने के बाद लोग समझ चुके थे कि यह लंबी रेस का घोड़ा है और गेंद को निर्मम तरीके से हिट करने की अद्वितीय क्षमता रखता है।

धोनी ने बाद में अपनी बल्लेबाजी में और कौशल दिखा कर खुद को फिनिशर के तौर पर स्थापित कर लिया। कप्तान के तौर पर धोनी ने गांगुली का काम आगे बढ़ाया। उनकी अगुवाई में भारत ने 2007 आईसीसी T20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता। 2011 का विश्व कप जीता, 2013 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी इंग्लैंड की धरती पर जीती और एक समय लगता था कि धोनी जिस भी चीज में हाथ लगाते हैं वह सोना बन जाती है और उनकी उपस्थिति भारत के लिए बहुत जरूरी है लेकिन धोनी की परी कथा सरीखी गाथा का अंत बहुत अच्छा नहीं हुआ क्योंकि वह 2019 विश्व कप में एक बार फिर से ट्रॉफी उठाकर अपने करियर को विदाई देना चाहते थे।

The post  40 साल के हुए भारत के अपने सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी appeared first on Bhavtarini.