Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

49 साल के हुए सौरव गांगुली, BCCI और मोहम्मद कैफ ने ऐसे दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत के शानदार कप्तान में से एक और मौजूदा BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) मंगलवार को 49 साल के हो गए। खेल जगत में 'दादा' के नाम से मशहूर गांगुली (Sourav Ganguly) को भारत के बेहद सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने भारत के लिए 146 ODI मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम को 76 में जीत मिली है। साथ ही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 49 टेस्ट मैचों में 21 जीत दर्ज की और 15 ड्रॉ खेले हैं। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की कप्तानी में ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के उसके घर में 2001 में लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने के रिकॉर्ड को थामा था और उसे 2-1 से हराकर सीरीज जीती थी।

दोस्तों आपको बता दे की भारत ने उनकी कप्तानी में 2002 के नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में लॉडर्स में इंग्लैंड को हराया था। उस जीत के बाद सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने लॉडर्स के बालकनी में अपना शर्ट उतार दिया था और उसे हवा में लहराने लगे थे, जोकि काफी फेमस हुआ था। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की कप्तानी में ही कई खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, इनमें युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और नेटवेस्ट ट्रॉफी के जीत के हीरो मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जब दादा आपको मैदान पर टीम का मार्गदर्शन करते हैं तो हम गर्व महसूस करते थे। दोस्तों उस कप्तान को जन्मदिन की बधाई जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने पर आपकी पीठ थपथपाई और ऐसा नहीं करने पर आपके कंधे पर हाथ रखा।



Herald