नई दिल्ली
टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने एडिशनल एसपी नियुक्त किया है। राज्य सरकार ने मीराबाई चानू को मणिपुर पुलिस में एडिशनल एसपी (स्पोर्ट्स) के पद पर तैनात करने का फैसला किया है। राज्य सरकार पहले ही मीराबाई को एक करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा कर चुकी है।
मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में पदक का भारत का 21 साल के सूखे को खत्म किया है और सिल्वर मेडल जीतकर देश का खाता भी खोला। उन्हें यह मेडल 49 किग्रा कैटेगरी में मिला। इस इवेंट में चाइना की हाऊ झीहुई ने गोल्ड हासिल किया था। अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि झीहुई का डोपिंग टेस्ट होगा। ऐसे में अगर वे इसमें फेल हो जाती हैं तो गोल्ड मेडल चानू की झोली में आ जाएगा।
चानू से पहले दिग्गज कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में वेटलिफ्टिंग में कांस्य मेडल जीता था। उसके बाद 21 साल तक भारत इस इवेंट में पदक के लिए तरसता रहा। मीराबाई के गोल्ड जीतने पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल लाने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी।
उपयुक्त नौकरी दी जाएगी- मुख्यमंत्री बीरेन
बता दें, मीराबाई चानू रेलवे में टिकट चेंकिंग इंस्पेक्टर के तौर पर काम करती हैं. बीते दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीराबाई चानू से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, "अब आपको रेलवे में टिकट जांच निरीक्षक करने की जरूरत नहीं है. आपको उपयुक्त नौकरी दी जाएगी" वहीं, चानू ने मुख्यमंत्री का इस बात के लिए उनका शुक्रिया अदा किया.
चानू के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा शुरू
मुख्यमंत्री बीरेन ने ये भी कहा कि, “आपके लिए 1 करोड़ अलग रखा गया है. इम्फाल पहुंचने पर आपको यह दे दिया जाएगा. इसके अलावा अधिकारी के पद की नौकरी दी जाएगी” बता दें, अन्य सरकारी विभागों और राजनेताओं सहित प्रमुख नागरिकों ने चानू के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा शुरू कर दी है. बीते दिन शिक्षा मंत्री एस. राजेन ने चानू को 3 लाख रुपये देने का एलान किया. वहीं, चानू ने मुख्यमंत्री समेत लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया साथ ही कहा कि वो घर लौटकर सभी से मिलेंगी.
The post मुख्यमंत्री बीरेन ने किया ऐलान,चानू की ASP पद पर होगी नियुक्ति appeared first on Bhavtarini.