Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI अध्यक्ष गांगुली पर बनेगी फिल्म, जानिए कौन निभा सकता है किरदार

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की सिनेमा जगत में खिलाड़ियों पर बायोपिक बनाने का चलन बढ़ा है। मैरीकॉम से लेकर MS धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) से लेकर सायना नेहवाल (Saina Nehwal) तक, कई खिलाड़ियों की कहानी दर्शकों के बीच बायोपिक के जरिए लाई गई हैं। इसी लिस्ट में अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी शामिल हो गया है। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनपर फिल्म बन रही है। सूत्रों की मानें तो ये फिल्म 200-250 करोड़ की लागत से बन सकती है। यहां रणबीर कपूर 'दादा' के किरदार में नजर आ सकते हैं।

दोस्तों सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा, 'मैंने बायोपिक के लिए हामी भर दी है। लेकिन यह फिल्म हिन्दी में होगी, लेकिन अभी फिल्म के डायरेक्टर का नाम बताना सम्भव नहीं है। अभी सब कुछ तय होने में कुछ समय लगेगा।' सूत्रों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। एक प्रोडक्शन हाउस लगातार दादा के संपर्क में बना हुआ है

दोस्तों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के अलावा दो और अभिनेता इस लिस्ट में हैं जो इस फिल्म में दादा का किरदार निभाएंगे। इससे पहले अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने गांगुली की बायोपिक के लिए रितिक रोशन (Hrithik Roshan) का नाम सुझाया था। दोस्तों इसपर बोलते हुए दादा ने कहा, 'रितिक की बॉडी मेरी तरह नहीं है। उनका बदन गठीला है और वे दिखने में भी काफी अच्छे हैं।'



Herald