

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की जिम्बाब्वे और बांग्लादेश (Zimbabwe vs Bangladesh) के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच से एक और बड़ी ख़बर आ रही है। पहली पारी में 150 रन की शानदार पारी खेलने वाले बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह रियाद (Mahmudullah Riyad) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद महमूदुल्लाह ने ये फैसला लिया है। दोस्तों इससे बंग्लादेश क्रिकेट के खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को झटका लगा है।

दोस्तों क्रिकबज के अनुसार आपको बता दे की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नज़मुल हसन (Nazmul Hasan) ने बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो से बातचीत करते हुए बताया कि, "किसी ने मुझे आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। लेकिन मुझे एक कॉल आया जिसमें मुझे बताया गया है कि इस टेस्ट के बाद महमूदुल्लाह रियाद (Mahmudullah Riyad) टेस्ट नहीं खेलना चाहते । दोस्तों उन्होंने आगे कहा, " मुझे लगता है उन्होेंने भावना में बह कर ये फैसला लिया है। अगर कोई खिलाड़ी आगे नहीं खेलना चाहता है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है, मगर यदि वह ऐसा सीरीज के बीच में करते हैं इससे खिलाड़ियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की महमूदुल्लाह रियाद (Mahmudullah Riyad) के टेस्ट करियर का यह 50 वॉं मैच है। इस मैच में उन्होंने नाबाद 150 रन बनाए हैं जो उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। दोस्तों महमूदुल्लाह ने अब तक खेले 49 टेस्ट मैचों की 93 पारी में 31.41 की औसत से 2764 रन बनाए। इनमें 16 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं। गेंदबाजी में महमूदुल्लाह ने 3.44 की इकनॉमी और 45.33 की औसत से 43 विकेट लिए हैं।
Herald