Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब अनुष्का की इंग्लैंड में नींद उड़ा रहा 'बचपन का प्यार', इंस्टा पर दिखा सबूत

मुंबई। दोस्तों आपको बता दे की छत्तीसगढ़ के सहदेव 'जाने मेरी जानेमन' गाना गाकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉप्युलर हो चुके हैं। इस गाने के सैकड़ों मीम बन चुके हैं और कई सिलेब्स भी इस पर रील बना रहे हैं। यह गाना लोगों के दिमाग में इतना बस गया है कि सोते-जागते कानों में गूंजता रहता है। अब शायद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ भी यही हो रहा है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी देखकर तो ऐसा ही लग रहा है।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस वक्त विराट कोहली (Virat kohli) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ इंग्लैंड में हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी ऐक्टिविटीज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने स्टोरी पर एक मीम पोस्ट किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे सोते समय 'जाने मेरी जानेमन' गाना लोगों के दिमाग में गूंजता रहता है। जिन लोगों ने ये गाना सुना है वह इस मीम से काफी रिलेट कर सकते हैं। शायद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी उन्हीं लोगों में से हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इंग्लैंड में बढ़िया वक्त बिता रही हैं। उन्होंने वहां हेयरकट भी लिया है। इसके लिए सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को शुक्रिया कहा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने उन्हें हेयरड्रेसर से मिलवाया था। बीते दिनों भी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कुछ फोटोज शेयर किए थे। इसमें फोटो क्रेडिट सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को दिया था।



Herald