

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की अपनी मेजबानी में श्रीलंका (Sri Lanka) टीम ने गुरुवार को तीसरे मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हराकर टी-20 सीरीज (T20 series) अपने नाम कर ली। इस बड़ी जीत के बाद श्रीलंका (Sri Lanka) ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसाए हैं और पूरी टीम के लिए 1 लाख डॉलर के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की तीसरे मैच में कोविड से प्रभावित भारत का भाग्य केवल टॉस ने दिया, लेकिन पहले बल्लेबाजी का उसका फैसला सही नहीं रहा और टीम आठ विकेट पर 81 रन ही बना पाई।

दोस्तों पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नहीं थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के पास बचाव के लिए बेहद कम स्कोर था। श्रीलंका ने 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। एसएलसी ने बयान में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की इस बेहद जरूरी जीत के लिए जमकर तारीफ की और नेशनल टीम को 1,00,000 डॉलर (74.3 लाख रुपये) का पुरस्कार देने का फैसला किया है।

दोस्तों बता दें कि श्रीलंका (Sri Lanka) ने भारत के खिलाफ पहली बार टी-20 सीरीज जीती। दोनों टीमों के बीच इससे पहले सात बाइलेटरल टी-20 सीरीज खेली गईं लेकिन हर बार भारत ही विजेता बनकर उभरा। दोस्तों दोनों टीमों के बीच 2008 में पहली बार टी-20 सीरीज खेली गई थी।
Herald