

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका दौर में टीम इंडिया में शामिल संजू सैमसन (Sanju Samson) के पास खुद को साबित करने का एक अच्छा मौका था। टी20 सीरीज (T20 series) में भारत को श्रींलका के हाथों 2-1 से मात मिली। संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 3 टी20 मैचों में कुल 34 रन बनाए। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने तीन टी20 मैचों में 27,7 और 0 शून्य रन बनाए। पाकिस्तान के पू्र्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) ने संजू सैमसन को उनकी अप्रोच के लिए निशाने पर लिया और उन्हें आलसी बताया।

सलमान बट (Salman Butt) ने यूट्यूब पर अपलोड अपने वीडियो में कहा,' संजू सैमसन (Sanju Samson) एक आलसी बल्लेबाज की तरह लग रहे थे। जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए अपने कैजुअल अप्रोच की कीमत चुकाई।' सलमान बट (Salman Butt) ने आगेल कहा,' संजू सैमसन (Sanju Samson) मुझे हमेशा एक आलसी बल्लेबाज की तरह लगते हैं। जब आप जानते हैं कि आप एक गेंदबाज (वानिंदु हसरंगा) को नहीं खेल पा रहे हैं, तो आपको अपना पैड बल्ले से आगे रखना चाहिए और उसे खेलना चाहिए। लेकिन दोस्तों वो फिर भी गेंद को बैकफुट पर और वो भी लाइन से हटकर खेल रहे थे। इस वजह से सैमसन पूरी तरह चूक गए और सामने फंस गए।

सलमान बट (Salman Butt) ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि उनके पास बहुत ही कैजुअल अप्रोच है। जब आप जानते हैं कि टीम में केवल 5 बल्लेबाज हैं और आप उनमें से एक हैं, और दो पहले ही आउट हो चुके हैं, तो आपको अधिक सावधान रहना चाहिए था। लेकिन दोस्तों मैंने संजू सैमसन (Sanju Samson) को वैसे प्रयास करते नहीं देखा। संजू सैमसन (Sanju Samson) को उनकी खराब बल्लेबाजी की वजह से सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।
Herald