

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की 2 बार की IPL चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) IPL 2020 सीजन के बीच में ही कप्तानी से हट गए थे। उनकी जगह KKR टीम के कप्तान इयोन मोर्गन बने थे। कार्तिक साल 2018 से ही टीम के कप्तान थे लेकिन अब हाल ही मे उन्होंने खुलासा किया कि कप्तानी छोड़ने की असल वजह क्या थी।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक इंटरव्यू में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा कि वो खुद टीम के लिए समस्या थे और वो कप्तान बने रहना नहीं चाहते थे। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा, "हमको पता था। मुझे लगता है कि KKR को श्रेय जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने ये बहुत अच्छे से संभाला था। उन्होंने मेरी स्थिति समझी थी। मैं खुद समस्या था, कोई और नहीं। उस समय से मैं खुद श्योर नहीं था। फिर उनको लगा कि 'ठीक है, मोर्गन है', मोर्गन इससे संतुष्ट नहीं थे।

दोस्तों दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आगे कहा, "मोर्गन इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे थे, ये बहुत हाई-प्रेशर चीज है। वो बस आकर IPL खेलना चाहते थे और एंजॉय करना चाहते थे। और वो उस समय बहुत एंजॉय कर रहे थे। वो उपकप्तान थे, वो मेरी मदद करते थे। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की कप्तानी में केकेआर साल 2018 के सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी और फिर 2019 में पांचवें स्थान पर थी। फिर जब साल 2020 में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) कप्तानी से हटे तब भी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी लेकिन कार्तिक का फॉर्म सबसे बड़ी समस्या बन चुका था।
Herald