Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज ने बताया कोहली में कप्तान बनने के बाद आया कैसा बदलाव

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के पूर्व ऑल-राउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने मौजूदा कप्तान और दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल विराट कोहली ( Virat kohli) की जमकर तारीफ की है। विराट की कप्तानी में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) टीम इंडिया के लिए कुछ लिमिटेड ओवर मैच खेल चुके हैं। युवी ने बताया कि कप्तान बनने के बाद विराट कोहली ( Virat kohli) में किस तरह के बदलाव आए।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंटरव्यू में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा, 'वह काफी रन बना रहा था और फिर उसे कप्तान बना दिया गया। कई बार ऐसा होता है कि कप्तान बनने के बाद आप थोड़ा दबाव में आ जाते हैं, लेकिन जब वह कप्तान बना तो उसकी कंसिस्टेंसी और भी बेहतर हो गई। 30 साल की उम्र तक उसने काफी कुछ हासिल कर लिया। लोग लीजेंड तब बनते हैं, जब वह रिटायर होते हैं, लेकिन वह पहले ही लीजेंड बन चुका है। उसको क्रिकेटर के तौर पर ग्रो होते देखना काफी शानदार एक्सपीरियंस है। उम्मीद करता हूं कि वह और ऊंचाई पर पहुंचेगा, क्योंकि उसके पास अभी काफी समय है।'

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने विराट की फिटनेस की और अनुशासन की भी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'मैंने उसे अपने सामने बढ़ते और ट्रेन होते देखा है। वह शायद सबसे ज्यादा मेहनती शख्स है। अपने खाने-पीने को लेकर बहुत ज्यादा अनुशासित है, अपनी ट्रेनिंग को लेकर बहुत ज्यादा अनुशासित है। जब वह रन बना रहा था, तब आप महसूस कर सकते थे कि वह उन लोगों में से है, जो दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी बनना चाहता है। उसके अंदर वैसा एटिट्यूड है वैसा स्वैग है।'



Herald