Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बताया, क्यों पुजारा को रिप्लेस नहीं कर सकते हैं पृथ्वी शॉ

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सलमान बट (Salman Butt) ने ऑस्ट्रलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) की उस बात पर असहमति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युवा पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को नंबर तीन पर रिप्लेस कर सकते हैं। सलमान बट (Salman Butt) ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी करने की शैली बिल्कुल अलग है। सलमान बट (Salman Butt) के मुताबिक, भारत को किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश करनी होगी, जिसका डिफेंस काफी शानदार हो।

दोस्तों आपको बता दे की सलमान बट (Salman Butt) ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का स्टाइल एकदम अलग है। जहां एक खिलाड़ी स्ट्रोक प्लेयर है, वहीं दूसरे का डिफेंस काफी मजबूत है, खासकर नई गेंद के खिलाफ। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की टैक्नीक ऐसी है कि वह अपने स्ट्रोक्स को खुलकर खेलते हैं और हर तरह के शॉट लगाते हैं।

दोस्तों जब आप टेस्ट क्रिकेट में बहुत जल्दी ज्यादा शॉट खेलते हैं, तो कई बार आपको संघर्ष करना पड़ता हैं। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अपार प्रतिभा के धनी हैं और दूसरों को हैरान करने के लिए कुछ अच्छा सबके सामने ला सकते हैं। दोस्तों आप इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन मुझे यकीन है भारत ( India) के पास बेहतर डिफेंसिव खिलाड़ी होने चाहिए, जो लंबी पारी खेल सकें।



Herald