Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फेडरर विंबडलन के क्वार्टर फाइनल में हार हुए बहार

लंदन
 टेनिस की दुनिया पर लंबे समय तक राज करने वाले पूर्व नंबर एक स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को विंबडलन में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इस दिग्गज को पोलैंड के हुबर्ड हुर्केज ने सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेटं का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। फेडरर को 6-3 7-6 (4) 6-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पूर्व नंबर एक टेनिस स्टार फेडरर का 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना एक बार फिर से टूट गया। 8 विंबलडन सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर चुके इस दिग्गज खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में एक कम अनुभवी खिलाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पहले सेट में पोलैंड के खिलाड़ी हुबर्ड ने शानदार खेल दिखाते हुए 6-3 की आसान जीत हासिल कर बढ़त बनाई।

इसके बाद दूसरे सेट में फेडरर ने अपने अनुभव का पूरा परिचय देते हुए कांटे की टक्कर दी। हालांकि यहां भी पोलैंड के खिलाड़ी ने ही बाजी मारी और इस सेट को टाई ब्रेकर में 7-6 से नाम कर बढ़त दो पुख्ता किया। इसके बाद तीसरे सेट में तो जैसे फेडरर पर ये पोलिस खिलाड़ी पूरी तरह से हावी हो गया। तीसरा और आखिरी सेट को इस खिलाड़ी ने 6-0 से अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

The post फेडरर विंबडलन के क्वार्टर फाइनल में हार हुए बहार appeared first on Bhavtarini.