

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम ने श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन करते हुए ODI सीरीज 2-1 से जीत ली। इस सीरीज में भारत के तरफ से कई युवा खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया। जानकारी के लिए बता दे की पहले मैच में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव तो तीसरे मैच में नीतीश राणा, चेतन साकरिया, संजू सैमसन, राहुल चाहर और कृष्णप्पा गौतम ने अपना डेब्यू किया।

दोस्तों इस सीरीज में युवाओं ने काफी प्रभावित किया है। पहले मैच में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और ईशान किशन (Ishaan Kishan) की बल्लेबाजी दूसरे मैच में दीपक चाहर (Deepak Chahar) का ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। इस सब में बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) प्रभावित करने में विफल रहे। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से जब मनीष पांडे की टीम में जगह के बारे में पूछा तो उन्होनें कहा कि ये टीम की जिम्मेदारी है।

दोस्तों आपको बता दे की तीसरे ODI के खत्म होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा, 'यह निर्णय पूरी तरह से टीम मेनेजमेंट का था, मैं उसमें शामिल नहीं हूं। हमने अभ्यास मैचों में देखा कि मनीष पांडे (Manish Pandey) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। पिछले मैच में वे अच्छी बल्लेबाजी का रहे थे लेकिन काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। दोस्तों मैं इसमें शामिल नहीं था इसलिए मैं उस बारे में नहीं जानता। मनीष पांडे इस सीरीज में किसी मैच में रंग में नहीं दिखे। तीन मुकाबलों में उन्होंने 26,37 और 11 रन बनाए।
Herald