

मुंबई। दोस्तों आपको बता दे की बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका के संग इंग्लैंड में हैं। जहां से अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लगातार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने बारें में फैंस को हर जानकारी साझा कर रही हैं। इन तस्वीरों को फैंस भी बहुत प्यार दे रहे हैं। दोस्तों हाल ही मे अनुष्का पति विराट के संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ अनुष्का एक दिल छू लेने वाला वाकया भी शेयर कर वाहवाही लूट रही हैं।

दोस्तों इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कैप्शन में लिखती हैं, बस संयोग से बेफ्रिक होकर शहर के चारों ओर उछल-कूद कर रही थी...तभी मेरे बालों में मेरा हाथ चला गया..एक फैन ने मुझे देख लिया और मैं फोटो क्लिक कराने के लिए बाध्य हो गई । वह काफी खुश लग रहा था ..अपने फैंस के लिए कुछ भी।
फोटो में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) यूके की सड़कों पर हंसती-मुस्कुराती दिख रही हैं। फोटो में वह ऑलिव ग्रीन कार्डिगन और ब्लू जींस में दिख रही हैं। दोस्तों वहीं फोटो में विराट ऑफ ह्वाइट पैंट और ब्लैक स्वेटशर्ट में डैशिंग दिख हैं। उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का अपने फैन के लिए ये फीलिंग लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Herald