Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बारिश के बाद श्रीलंकाई कप्तान को टिप्स देते दिखे द्रविड़, फैन्स ने शेयर की फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 3 मैचों की ODI सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया । श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया को तीसरे और आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मुकाबले मे बारिश के कारण मैच को 47-47 ओवरों का कर दिया गया है।

दोस्तों आपको बता दे की बारिश के दौरान श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के हेड राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) को टिप्स देते हुए दिखाई दिए। शनाका और कोच द्रविड़ के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दोस्तों आपको बता दे की भारत की तरफ से तीसरे वनडे में संजू सैमसन, नीतीश राणा, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। वनडे क्रिकेट में इतिहास में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी एक मैच में पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है।



Herald