

मुंबई। दोस्तों आपको बता दे की बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों लंदन में हैं। वहां से दोनों की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनुष्का के साथ की खूबसूरत सी तस्वीर पोस्ट की है।

तस्वीर में दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) सेल्फी लेते दिख रहे हैं। वहीं उनके बगल में बैठीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक प्यारी सी मुस्कान बिखेर रही हैं। शनिवार को दोनों ने लंच डेट एंजाय किया। इस दौरान उन्हें हेल्दी खाना खाते हुए देखा जा सकता है। विराट ने Chickpea Salad ऑर्डर किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस दौरान ग्रे कलर की स्वेटशर्ट और महंगी गोल्डन घड़ी पहन रखी है। वहीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ब्लैक स्वेटशर्ट में दिख रही हैं। उनके गले में चेन और उनका फेवरेट A लॉकेट है। दोस्तों विराट-अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका कहीं नजर नहीं आईं।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी भी दिखे। दरअसल दोनों के डेट करने की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। दोस्तों फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'डरहम' साथ-साथ हैं।
Herald