Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डोमिनोज मीराबाई चानू को जीवनभर फ्री पिज्जा देगी

    नई दिल्ली

रेस्टोरेंट चेन डोमिनोज (Domino's) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली सैखोम मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu) को जीवनभर के लिए मुफ्त पिज्जा (Pizza) देने की पेशकश की है.

पिज्जा खाने की जताई थी इच्छा

दरअसल मीराबाई ने पदक जीतने के बाद कहा था कि वह पिज्जा खाना चाहती हैं. डोमिनोज ने इससे पहले शनिवार को पदक जीतने के बाद मीराबाई के परिजनों के घर भी पिज्जा भेजे थे.

चानू के एक फैन के ट्वीट के जवाब में Domino's ने कहा, ‘आपने कहा और हमने सुन लिया. हम कभी नहीं चाहते कि मीराबाई चानू फिर से खाने के लिए प्रतीक्षा करें. इसलिए हम उन्हें जीवन भर के लिए मुफ्त डोमिनोज पिज्जा दे रहे हैं.’

क्या कहा  Domino's ने

Domino's ने कहा, 'देश में मेडल लाने के लिए बधाइयां. आपने एक अरब से ज्यादा भारतीयों के सपने को साकार किया है और हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं होगी कि हम आपको आजीवन Domino’s का पिज्जा मुफ्त में दें.'

मीराबाई ने शनिवार को पदक जीतने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सबसे पहले पिज्जा खाएंगी. उन्होंने कहा था, ‘पिज्जा खाए हुए काफी समय हो गया है. मैं आज बहुत खाऊंगी.'

रचा इतिहास

गौरतलब है कि टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीतकर इतिहास रच दिया है. मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वेटलिफ्टिंग में ये दूसरी बार है जब भारत ने Olympics में मेडल जीता है. मीराबाई चानू की इस उपलब्ध‍ि पर पूरे देश में खुशी का माहौल है.

The post डोमिनोज मीराबाई चानू को जीवनभर फ्री पिज्जा देगी appeared first on Bhavtarini.