Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड से वापस स्वदेश लौटा यह भारतीय खिलाड़ी, शेयर की दिल तोड़ने वाली तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर होने वाले भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) की स्वदेश वापसी हो गई हैं। वे पिछले महीने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ WTC के बाद टीम के जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकल गए थे, लेकिन इसके बाद ब्रिटेन में ही छुट्टियां मना रहे थे। शुभमन गिल (Shubman Gill) मोहाली में अपने परिजनों के साथ कुछ समय बिताने के बाद बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी से जुड़ेंगे। लेकिन दोस्तों उन्होंने भारत लौटने पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके और भारतीय टीम ( Team India) के फैन्स का दिल टूट सकता है।

इन तस्वीरों को शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिन्हें आप इस पोस्ट मे देख सकेंगे एक फोटो में एयरपोर्ट नजर आ रहा है, जिनके साथ उन्होंने दिल टूटने के दो इमोजी भी शेयर किए हैं। निश्चित तौर पर इंग्लैंड से इस तरीके से वापस लौटने पर गिल बेहद उदास हैं।

दोस्तों शुभमन गिल (Shubman Gill) की चोट को देखते हुए इस बात के आसार ज्यादा हैं कि वे IPl के दूसरे चरण में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि गिल पिछले कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। दोस्तों न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के फाइनल मुकाबले में भी उनके बल्ले से 28 और 8 रन की ही पारियां निकली थीं। इस मैच में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।



Herald