

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) पीठ में अकड़न के चलते इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले इकलौते 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके। विराट ने हालांकि बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है और फिटनेस को लेकर मैसेज दिया है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
दोस्तों आपको बता दे की हाल ही मे विराट कोहली ( Virat Kohli) ने इंग्लैंड दौरे की 2018 की एक फोटो शेयर कर दिल जीत लेने वाला मैसेज लिखा है। इंग्लैंड के 2018 दौरे पर विराट कोहली ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की थी और 593 रन ठोके थे। भारत ने वह सीरीज 1-4 से गंवाई थी। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की उस दौरे की फोटो शेयर करते हुए विराट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'याद रखिए कि आप कौन हैं, किसी और को अपने आपको यह मत समझाने दीजिए कि आप क्या हैं। (Remember who you are and don’t let ANYONE convince you otherwise.)' विराट की इस पोस्ट पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी रिऐक्ट किया है।

दोस्तों विराट कोहली ( Virat Kohli) के लिए इंग्लैंड दौरा बहुत अहम है। 2014 में इंग्लैंड दौरे पर बुरी तरह फेल होने के बाद ऐसा माना जाने लगा था कि विराट कोहली ( Virat Kohli) का इंटरनेशनल करियर खत्म हो सकता है, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबर्दस्त वापसी करते हुए अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था।
Herald