Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज टीम का यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की वेस्टइंडीज के प्रमुख ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट कोरोना (Carlos Brathwaite) टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। दोस्तो कार्लोस ब्रेथवेट (Carlos Brathwaite) को आज भी फैन्स उनके भारत में 2016 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के फाइनल मैच के लिए जानते हैं।

दोस्तों उस समय उन्होंने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के एक ही ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर अपनी टीम को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। कार्लोस ब्रेथवेट (Carlos Brathwaite) इस समय इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट (T20 Blast) के 2021 एडिशन में वारविकशायर के लिए खेल रहे हैं। उनका इस टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

दोस्तो बारबाडोस के इस 32 साल के क्रिकेटर ने अब तक अपनी टीम के लिए नौ मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं, जो कि टीम की तरफ से सर्वाधिक है। इस दौरान उनकी एवरेज 13.33 जबकि इकॉनमी 7.53 की रही है।



Herald