Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रुणाल पंड्या के बाद अब युजवेंद्र चहल और के. गौतम भी पॉजिटिव

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया पर कोरोना का सितम बढ़ गया है. क्रुणाल पंड्या के बाद अब टीम के दो और खिलाड़ियों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. क्रुणाल के बाद चहल और गौतम भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. चहल और गौतम उन 8 खिलाड़ियों का हिस्सा थे, जो कोरोना संक्रमित हुए क्रुणाल पंड्या के संपर्क में आए थे. दोनों खिलाड़ी फिलहाल आइसोलेशन में थे. इससे पहले क्रुणाल पंड्या 27 जुलाई को पॉजिटिव आए थे.

चहल और गौतम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद खबर है कि अब ये दोनों भी क्रुणाल के साथ नेगेटिव रिपोर्ट नहीं आने तक श्रीलंका में रुकेंगे. वहीं बाकी के 6 खिलाड़ी जिनमें, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, दीपक चाहर, मनीष पांडे और इशान किशन शामिल हैं, ये सभी आज भारत के लिए रवाना होंगे. ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, चहल और गौतम का कोरोना टेस्ट गुरुवार को नेगेटिव आया था. लेकिन शुक्रवार को हुए टेस्ट में इन दोनों का रिजल्ट पॉजिटिव आया.

क्रुणाल पंड्या का कोरोना टेस्ट 27 जुलाई को पॉजिटिव आया था, जिसके बाद ही उन्हें तत्काल प्रभाव से आइसोलेशन में भेज दिया गया था. इतना ही नहीं उनके साथ संपर्क में आए 8 खिलाड़ियों को भी तुरंत आइसोलेट कर दिया गया था. इन सभी खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों से अलग रखा गया था.  श्रीलंका सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 10 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य है. इसके बाद फिर से जो टेस्ट होंगे, उसमें रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही शख्स को देश छोड़ने की इजाजत होगी. कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए व्यक्ति को 7 दिन के लिए आइसोलेट होना जरूरी है.

इधर टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भारत लौट आए हैं.  पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव भी श्रीलंका में 8 खिलाड़ियों के साथ आइसोलेट थे.  अब इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड के लिए रवाना होना है. श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया वनडे और T20 सीरीज में शिरकत करती दिखी. वनडे सीरीज भारत 2-1 से जीतने में कामयाब रहा. लेकिन टी20 सीरीज में कोरोना के चलते उसका प्रदर्शन फीका रहा.

The post क्रुणाल पंड्या के बाद अब युजवेंद्र चहल और के. गौतम भी पॉजिटिव appeared first on Bhavtarini.