नई दिल्ली
शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका को तीसरे वनडे मुकाबले में मात नहीं दे सकी, जिसके साथ ही भारत वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने से चूक गया। इस मैच में श्रीलंका के स्पिनरों ने भारत के अनुभवहीन बल्लेबाजों के खिलाफ जमकर अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और टीम को सम्मान की लड़ाई में जीत दिलाई। इस मैच में भारत को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि यह सीरीज भारत 2-1 से अपने नाम करने में सफल रहा। मैच में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताना महंगा पड़ा।
इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस मैच में भारत की तरफ से 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इसमें संजू सैमसन, नीतीश राणा, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर का नाम शामिल है। भारत के वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल दूसरी बार हुआ, जब किसी एक मैच में पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। इससे पहले 1980 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए वनडे मैच में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने एक साथ डेब्यू किया था। इनमें दिलीप जोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, संदीप पाटिल का नाम शामिल है।
The post कोच राहुल द्रविड़ का यह फैसला बना टीम की हार की वजह appeared first on Bhavtarini.