Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय मेंस हॉकी टीम और पीवी सिंधु की शानदार जीत

 नई दिल्ली  
टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन यानी के गुरुवार को भारत की शानदार शुरुआत हुई है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु का डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। तो वहीं, मेंस हॉकी में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को धूल चटा दी है। नौकायन में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरूषों के लाइटवेट डबल स्क्ल्स (क्वालीफिकेशन) में पांचवें स्थान पर रहे। महिला निशानेबाज राही सरनोबत और मनु भाकर एक्शन में हैं। मुक्केबाजी में एमसी मैरीकॉम अपना मुकाबला खेलेंगी। उनके अलावा तीरंदाजी, घुड़सवारी और सेलिंग में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।  
 
भारत के बी साइ प्रणीत मेंस सिंगल वर्ग में नीदरलैंडस के मार्क केलिजोउ से हारकर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। प्रणीत को 14-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी।  हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने रियो ओलंपिक की चैम्पियन अर्जेंटीना को 3-1 से हरा दिया है।  भारत की ओर से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। भारतीय टीम की टोक्यो ओलंपिक में ये तीसरी जीत है। उसने इससे पहले स्पेन और न्यूजीलैंड को हराया था। 

The post भारतीय मेंस हॉकी टीम और पीवी सिंधु की शानदार जीत appeared first on Bhavtarini.