

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe cricket team) को लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए अगले महीने आयरलैंड (Ireland) के दौरे पर जाना था। इस दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दोस्तों कोरोना महामारी के चलते यह दौरा स्थगित किया गया है। आपको बता दे की दोनों टीमों को 6 से 24 अगस्त तक बेलफास्ट और ब्रीडी में तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने थे।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की उत्तरी आयरलैंड में हालांकि जिम्बाब्वे कोरोना मामलों के कारण ब्रिटेन की रेडलिस्ट में है। रेडलिस्ट वाले देशों से सिर्फ ब्रिटिश, आयरलैंड के नागरिक या ब्रिटिश निवासी ही ट्रैवल कर सकते हैं। दोस्तों आयरलैंड में जिम्बाब्वे से आने पर 14 दिन के आइसोलेशन से गुजरना होगा।

दोस्तों आपको बता दे की दक्षिण अफ्रीका (South Africa) भी रेडलिस्ट में होने के बावजूद आयरलैंड (Ireland) का दौरा कर रहा है, लेकिन क्रिकेट आयरलैंड ने जिम्बाब्वे का दौरा स्थगित करने का फैसला लिया। दोस्तों क्रिकेट आयरलैंड ने एक बयान में कहा कि यह सीरीज अगस्त-सितंबर में हो सकती है लेकिन वेन्यू में बदलाव संभव है।
Herald