Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय दल ने किया मार्च-पास्ट,आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ओलंपिक की शुरुआत 

 नई दिल्ली 
 
पांच साल के लंबे इंतजार के बाद 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक 2020 की ओपनिंग सेरेमनी के साथ सबसे बड़े खेल आयोजन की शुरुआत हो गई है।  आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ओलंपिक की शुरुआत हुई। ग्रीस के दल ने सबसे पहले मार्च-पास्ट किया। इसके बाद भारतीय दल ने 21 वें नंबर पर मार्ट-पास्ट किया। भारत की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और भारत की बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम भारत की ओर से ध्वजवाहक बनें। पिछले साल कोविड 19 की वजह से टोक्यो ओलंपिक को स्थगित करना पड़ा था। इस बार बिना दर्शकों के ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। कोविड-19 से मारे गए लोगों को भी ओपनिंग सेरेमनी में याद किया गया। 
 
भारत के बाद  इंडोनेशिया, युगांडा, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, उरुग्वे, ब्रिटेन, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, इक्वाडोर, मिस्र अब तक मार्च पास्ट कर चुके हैं। भारतीय दल अभी ओलंपिक स्टेडियम में मार्च-पास्ट कर रहा है। भारत की तरफ से ध्वजवाहक हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और भारत की बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम है।
 
 
 ग्रीस के बाद आइसलैंड, आयरलैंड, अजरबैजान, अफगानिस्तान, यूनाइटेड अरब अमीरात,अल्जीरिया के दल ने मार्च पास्ट किया। भारत मार्च करने वाला 21 वां दल होगा। टोक्यो 2020 के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले ग्रीस के दल ने मार्च पास्ट किया। रंगारंग कार्यक्रम के बीच ओलंपिक रिंग अब ओलंपिक स्टेडियम में पहुंच चुकी है। ये रिंग 1964 के टोक्यो ओलंपिक के एथलीटों द्वारा लगाए गए पेड़ों की लकड़ी से बनाई गई है। 

 कोविड -19 महामारी की वजह से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। जिन ओलंपियन का निधन हुआ है, उन्हें भी याद किया गया।  1972 के म्यूनिख ओलंपिक खेलों में मारे गए इजरायली टीम के एथलीटों का भी विशेष उल्लेख किया गया। इन सभी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। इस समय जापान का झंडा फहराया जा रहा है और जापान का राष्ट्रगान गाया जा रहा है।  उद्घाटन समारोह की शुरुआत टोक्यो को 32वें ओलंपियाड की मेजबानी मिलने के पल के वीडियो से की गई। इसके बाद स्टेडियम में शानदार आतिशबाजी हुई। टोक्यो ओलंपिक 2020 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। 

The post भारतीय दल ने किया मार्च-पास्ट,आतिशबाजी और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ओलंपिक की शुरुआत  appeared first on Bhavtarini.