Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

  पृथ्वी शॉ श्रीलंका दौरे पर सभी छह​ मैच खेलने चाहिए: वीवीएस लक्ष्मण

 नई दिल्ली  
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज को लेकर अपनी पसंद का खुलासा किया है। लक्ष्मण ने कहा है कि वह चाहते हैं कि 21 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान होने वाले सभी छह मैचों में बतौर ओपनर बल्लेबाजी की शुरुआत करें। भारत को श्रीलंका दौरे पर 13 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने हैं। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान शॉ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें युवा बल्लेबाज की क्षमता पर कोई संदेह नहीं है और वह श्रीलंका में होने वाले सभी मैचों में शॉ को बतौर ओपनर देखना चाहते हैं। श्रीलंका दौरे के लिए टीम में कई युवा बल्लेबाज हैं और अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। 
 
लक्ष्मण ने कहा, 'मैं चाहूंगा हूं कि पृथ्वी शॉ सभी छह मैच खेलें, न केवल वनडे बल्कि टी20 भी। उनकी क्षमता पर किसी को कोई शक नहीं है। यह निश्चित रूप से उनके लिए एक अच्छा मौका होगा क्योंकि उन्हें न केवल व्हाइट बॉल क्रिकेट में बल्कि टेस्ट मैचों में भी सभी फॉर्मेट में वापसी करनी है। आईपीएल से ज्यादा, मैं विजय हजारे टूर्नामेंट में एक कप्तान के रूप में उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित था क्योंकि उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था और उनकी तकनीक के बारे में काफी चर्चा हुई थी।' 

The post   पृथ्वी शॉ श्रीलंका दौरे पर सभी छह​ मैच खेलने चाहिए: वीवीएस लक्ष्मण appeared first on Bhavtarini.