Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ड्वेन ब्रावो ने एक हाथ से सिक्स जड़ स्टेडियम पार पहुंचाई गेंद 

 नई दिल्ली 
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच सेंट लूसिया में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कैरेबियाई टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। टीम की ओर से शिमरॉन हेटमायर और ड्वेन ब्रावो जमकर चौकों और छक्कों की बरसात कर रहे हैं। ब्रावो को इस मुकाबले लिए बैटिंग में प्रमोट किया गया है और वह कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। लंबे-लंबे शॉट्स के लिए मशहूर ब्रावो ने एश्टन एगर की गेंद पर एक हाथ से जोरदार सिक्स जड़ बॉल को स्टेडियम पार पहुंचाया। सोशल मीडिया पर ब्रावो का यह जबरदस्त शॉट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

The post ड्वेन ब्रावो ने एक हाथ से सिक्स जड़ स्टेडियम पार पहुंचाई गेंद  appeared first on Bhavtarini.