Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व ऑफ स्पिनर एम वेंकटरमण को मिली अहम जिम्मेदारी, बने इस टीम के कोच

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर एम वेंकटरमण (M Venkataraman) को आगामी घरेलू सेशन के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया। दोस्तों तमिलनाडु क्रिकेट संघ की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अपनी बैठक में यह नियुक्ति की। भारत के लिए 80 के दशक में एक टेस्ट और एक वनडे खेलने वाले 55 वर्षीय वेंकटरमण ने डी वासु की जगह ली है।

दोस्तों आपको बता दे की एम वेंकटरमण (M Venkataraman) इससे पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट में कोचिंग से जुड़े रहे हैं। सीएसी ने इसके साथ ही सीनियर चयन समिति की भी नियुक्ति की, जिसके अध्यक्ष एस वासुदेवन (S Vasudevan) है। जानकारी के लिए बता दे की इस समिति में के भरत कुमार, आर वेंकटेश, तनवीर जब्बार और टी आर अरासु अन्य सदस्य हैं। इसके साथ ही आर रामकुमार को अंडर-23 टीम का कोच नियुक्त किया गया।



Herald