Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तानी जर्सी पर विराट का नाम और जर्सी नंबर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया (Team India) की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैली हुई है और पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं है। दोस्तो एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स बाइक चला रहा है, उसने पाकिस्तानी जर्सी पहन रखी है, लेकिन जर्सी पर नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) का है और जर्सी नंबर भी विराट का ही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट ने यह फोटो ट्विटर पर शेयर की है।

दोस्तो आपको बता दे की पाकिस्तान (Pakistan) का ऐसा ही एक फैन पहले खूब वायरल हुआ था, जिसने विराट कोहली (Virat Kohli) के लुक को कॉपी किया था। विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों इंग्लैंड में हैं।

दोस्तो भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। टीम इंडिया (Team India) अभी ब्रेक पर चल रही है और इस दौरान विराट अपनी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में क्वालिटी समय बिता रहे हैं।



Herald