

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ( Virat kohli) की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है। जानकारी के लिए बता दे की इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके विराट कोहली ( Virat kohli) की आए दिन किसी ना किसी बल्लेबाज से तुलना की जाती रहती है। हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का मानना है कि बाबर आजम और विराट कोहली इन दोनों बल्लेबाजों की अभी तुलना करना एकदम गलत है और दोस्तों कोहली को पीछे छोड़ने के लिए बाबर को काफी रन बनाने होंगे।

दोस्तों आपको बता दे की शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा, 'विराट के पास क्या है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 सेंचुरी राइट। तो अगले 5 साल में वह 30 शतक लगा देंगे और मैं उनसे उम्मीद कर रहा हूं कि वह 120 सेंचुरी लगाए या फिर कम से कम 110। देखिए इतने रनों होने पर उनकी तुलना किसी से कैसे की जा सकती है। यह बहस ही गलत है।

दोस्तों आपको बता दे की बाबर (Babar Azam) अभी आ रहे हैं। यह अच्छी बात है कि एक हेल्थी कॉम्पिटिशन मौजूद है।' बाबर आजम ने पिछले कुछ सालों में अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है और कुछ समय पहले ही उन्होंने कोहली को पीछे छोड़कर वनडे में नंबर एक बल्लेबाज की कुर्सी भी हासिल की थी। पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा, 'अगर बाबर (Babar Azam) को विराट कोहली (Virat kohli) को पीछे छोड़ना है तो उनको चेस करते हुए ज्यादा रन बनाने होंगे और उस तरह की पारियां खेलनी होंगी जैसे विराट खेलते हैं।
Herald