

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) भले ही खेले गए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुछ खास नहीं कर सके हों, लेकिन वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने उनको लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन कर चुके देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) को श्रीलंकाई दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना गया था।

देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) को भले ही वनडे इंटरनेशनल सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। दोनों मैच लो स्कोरिंग रहे, एक में उन्होंने 29 रनों की पारी खेली और दूसरे में 9 रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को लगता है कि देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) आने वाले समय में शिखर धवन की जगह ले सकते हैं। वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने क्रिकबज पर कहा, 'मैं सच में उनको प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं, जिस तरह से उन्होंने कुछ पारियां खेली हैं, IPL में सेंचुरी लगाई है, हमने कुछ जबर्दस्त बल्लेबाजी देखी।

जब शिखर धवन (Shikhar Dhawan) टीम से जाएंगे, तो यह बल्लेबाज उनका परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकता है। एक बात है जो मैं चाहता हूं कि इन बल्लेबाजों को पहले सब-कॉन्टिनेंट में खेलने का मौका मिले, क्योंकि जब वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका जाएगा तो उसके पीछे कॉन्फिडेंस होगा।' देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) IPL में 21 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उनके खाते में 668 रन दर्ज हैं।
Herald