Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी को हमेशा अपना कप्तान मानेंगे विराट कोहली, कुछ ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

 नई दिल्ली 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। धोनी की कप्तानी में विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई, तो वहीं विराट की कप्तानी में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों के बीच हमेशा से अच्छी दोस्ती देखने को मिली है। विराट भी धोनी के साथ अपनी बॉन्डिंग पर हमेशा से खुलकर बोलते रहे हैं। दिसंबर 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और विराट टेस्ट कप्तान बने थे, इसके बाद धोनी ने जनवरी 2017 में लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। इसके बाद से विराट की कप्तानी में धोनी खेले, लेकिन मैदान पर ऐसा लगता था कि दोनों मिलकर कप्तानी कर रहे हैं। विराट पहले भी कई बार कह चुके हैं कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। धोनी अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और विराट ने अपने कप्तान को खास अंदाज में इसकी बधाई दी है।

The post धोनी को हमेशा अपना कप्तान मानेंगे विराट कोहली, कुछ ऐसे दी जन्मदिन की बधाई appeared first on Bhavtarini.